हाथरस, अक्टूबर 26 -- Hathras News: हाथरस। आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक कैंटर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। यह कैंटर पेपर रोल लेकर काशीपुर से आगरा जा रहा था। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। मुरादाबाद के बिलारी निवासी चालक वेद प्रकाश और उनके साथ जिशान कैंटर में सवार थे। चालक वेद प्रकाश ने बताया कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से बचने के लिए उन्होंने कैंटर को मोड़ा, जिससे वह अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। कैंटर में सवार दोनों लोग सुरक्षित बच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...