हाथरस, सितम्बर 5 -- Hathras News: सहपऊ। नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शनिवार को नगर अध्यक्ष वनींद्र कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 139वीं जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष वनींद्र कुमार जायसवाल ने डॉक्टर राधाकृष्णन के जीवन एवं उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सर्वपल्ली शिक्षक बनकर देश के बड़े बड़े विश्वविद्यालयों में बच्चों को उच्च शिक्षा देने के साथ सेवा के क्षेत्र में भी योगदान दिया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर राधाकृष्णन एक उच्च विचारों वाले कर्मठ एवं लगनशील देश सेवक थे। यह भी पढ़ें- राधाकृष्णन के विचारों से नई...