हाथरस, जुलाई 30 -- Hathras News: हाथरस। एक दिन पहले मंगलवार को जिले में हुई दो घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद बुधवार को भी पूरे दिन आसमान में बारिश के बादल लदे खड़े रहे। सुबह से शाम तक धूप की लुका-छिपी का खेल चलता रहा। जिसके चलते धूप के तेवर में नर्मी बनी रही। इससे लोगों को गर्मी और उमस के सितम से काफी राहत मिली। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को शहर सहित जिले के देहात क्षेत्रों में दो घंटे से अधिक तक मूसलाधार बारिश हुई थी। झमाझम बारिश से न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई और मौसम काफी खुशनुमा हो गया था। यह भी पढ़ें- Hathras News: मौसम की पहली खबर और सभी फोटो कैप्शन इससे लोगों को गर्मी और उमस के सितम से काफी राहत मिली थी। बुधवार को भी सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ दिखाई...