हाथरस, सितम्बर 9 -- Hathras News: हाथरस। मानसूनी बारिश के सीजन में भी गर्मी के तेवर तल्ख बने हुए हैं। मंगलवार को भी पूरे दिन मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली। जिसके चलते गर्मी और उमस की वजह से लोगों को काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा। गर्मी से बचाव को लेकर पूरे दिन लोग जुगत करते रहे, लेकिन इसके बाद भी लोगों को कोई राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी सुबह से ही मौसम साफ दिखाई दिया और तेज धूप के साथ ही दिन की शुरुआत हुई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे धूप भी तेज होती गई। दोपहर में धूप के तेवर काफी ज्यादा तल्ख नजर आए। इससे सूरज की तपिश और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। हर कोई धूप से बचत नजर आया। दोपहर में छात्राएं और महिलाएं धूप से बचाव के संसाधनों क...