हाथरस, जुलाई 26 -- Hathras News: हाथरस। भले ही मानसून ने जिले में दस्तक दे दी है, लेकिन इसके बाद भी लोगों को गर्मी और उमस के सितम से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही। रविवार को भी पूरे दिन गर्मी के तेवर तल्ख बने रहे। जिससे उमस और गर्मी ने लोगों को खास परेशान किया, लेकिन शाम को अचानक से मौसम ने करवट बदल ली। आसमान में घने काले बारिश के बादल घिर आए। इससे बारिश होने के आसार बन गए। मौसम सुहाना होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को सुबह से ही सूर्य देव के तेवर काफी ज्यादा उग्र दिखाई दिए। दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की तपिश और ज्यादा बढ़ती गई। आसमान से बरसती और उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। दोपहर में हर कोई गर्मी और उमस से बचाव को लेकर जुगत करता रहा, लेकिन इसके बाद भ...