हाथरस, अक्टूबर 22 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को याद किया। अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके वाजपेयी आदि पुलिसकर्मियों ने भी पुष्प अर्पित किए। मेमोरियल गार्द ने शहीदों को सलामी दी। एसपी ने कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों का साहस, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: संस्मरण दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियो...