हाथरस, अक्टूबर 24 -- Hathras News: सहपऊ। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर 53 गर्भवती महिलाओं ने जांच के लिए पंजीकरण कराया। इस दौरान चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रकाश मोहन ने बताया कि पंजीकरण कराने वाली महिलाओं में पांच महिलाएं ऐसी थीं, जिन्होंने पहली बार गर्भधारण किया है। वहीं, 45 गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए भेजा गया। जांच के दौरान छह महिलाएं उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की श्रेणी में मिलीं। इन महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए किसी अच्छे एवं प्रशिक्षित चिकित्सक की देखरेख में रहने की सलाह दी गई। चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज नह...