Hathras News: पीईटी में रहा सख्त पहरा,पहले दिन 4421 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
हाथरस, अक्टूबर 26 -- Hathras News: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के दौरान अफसरों ने केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा की सुचिता को परखा। इस दौरान डीएम ने जरूरी दिशा निर्देश केंद्रों पर तैनात अधीनस्थों को दिए। प्रथम दिन की परीक्षा में दोनों पालियों में कुल 4421 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीएम सत्य प्रकाश पटेल ने आज प्रथम दिवस की प्रथम पाली में आयोजित परीक्षा के दौरान बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल, हाथरस स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम में पहुंचकर परीक्षा कक्षों में लगे कैमरों के माध्यम से परीक्षा प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा की निगरानी व्यवस्था को प्रभावी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.