हाथरस, अक्टूबर 24 -- Hathras News: हाथरस। उच्चधिकारियों के निर्देशन में को आगामी दिनों में जिले में आयोजित होने वाली पीईटी परीक्षा एवं आगामी त्योहार के दृष्टिगत शनिवार को सहायक आयुक्त खाद्य-टू मनोज कुमार सिंह तोमर के नेतृत्व में होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संचालकों को साफ-सफाई रखने और स्वच्छ खान-पान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। टीम द्वारा शहर के आगरा रोड स्थित बस स्टैण्ड व रेलेव स्टेशन पर स्थिति होटल, ढाबा, रेस्टोरेन्ट एवं दुकानों का निरीक्षण किया गया। आगरा रोड हाथरस स्थित शंकर मिष्ठान भण्डार, जायका स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेन्ट, Blinkit Commerce Pvt Ltd (TNF Retail) रानी मिल मधुगढी, बस स्टैण्ड स्थित पहलवान होटल, पहलवान ग्रैंड रोयल होटल, शर्मा फैमिली रेस्टोरेन्ट, राजू मामा जनरल स्टोर, अलीगढ़ रो...