हाथरस, जुलाई 9 -- Hathras News: हाथरस। हाथरस डिपो कार्यशाला में कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिला था। इस कारण कर्मियों ने बीते शुक्रवार को नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर काम बंद कर दिया था। कर्मियों के खाते में दो माह का वेतन पहुंचने के बाद बुधवार को कर्मियों ने काम की शुरुआत कर दी। मरम्मत के लिए खड़ी एक दर्जन से अधिक बसों में भी काम की शुरुआत हो गई। इससे संचालन में सुधार आने की उम्मीद है। हाथरस डिपो में बसों की मरम्मत के लिए कार्यशाला में दो दर्जन कर्मियों की तैनाती है। इन कर्मियों को बीते दो माह से वेतन नहीं मिला था। यह भी पढ़ें- Haridwar News: मनरेगा जांच में संविदा परिचालक को मजदूर दिखाकर भुगतान, 19,754 रुपये लौटाए कई बार कहने के बाद जब वेतन नहीं मिला तो कर्मियों ने काम बंद करते हुए कार्यशाला के गेट पर प्रदर्शन किया। लगातार चार दिन तक...