Hathras News: पांच खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक,बढ़ाया मान
हाथरस, जुलाई 27 -- Hathras News: हाथरस। डीएलपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हाथरस द्वारा सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के खिलाड़ियों ने पुलिस मॉडर्न पब्लिक स्कूल, हरिद्वार में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 कांस्य पदक अपने नाम किए।सीबीएसई विद्यालयों में डीएलपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने सर्वाधिक पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। पदक विजेता छात्र नमन, प्रेम, रोहित, पुष्पेन्द्र एवं जतिन ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और कठिन परिश्रम से विद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के स्पोर्ट्स इंचार्ज श्री शिवम रावत के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण को भी जाता है, जिनके नेतृत्व में खिलाड़ियों ने यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.