हाथरस, जुलाई 9 -- Hathras News: सहपऊ। मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं बिजली व्यवस्था की पोल भी खोल दी। कस्बे में कोतवाली के पास स्थापित 400 केवीए तथा नगला सुखराम में लगा सौ केवीए का ट्रांसफॉर्मर फुंक जाने से कई मोहल्लों और गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कोतवाली के पास लगे चार सौ केवीए ट्रांसफॉर्मर से कस्बे के मोहल्ला ओझियाना, बजरिया, धोबियाना, नगला सुखराम और नगला बादाम सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति होती है। ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण मंगलवार रात से बुधवार तक इन इलाकों के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर रहे। बिजली न होने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई, जिससे लोगों को बारिश के बीच पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कोतवाली के पास स्थापित 400 ...