हाथरस, नवम्बर 5 -- Hathras News: मुरसानः आरबीएस पब्लिक स्कूल, मुरसान में टर्म-1 परीक्षा के उत्कृष्ट परिणाम घोषित होने के बाद एक प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय रैंक हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से शील्ड देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान बच्चों का उत्साह और खुशी देखते ही बनती थी। प्रबंधक रजनेश कुमार ने बच्चों की लगन और मेहनत की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।प्रधानाचार्य राजेश यादव ने मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों की सफलता में शिक्षकों के मार्गदर्शन को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में आशीष वाष्र्णेय, वेदवीर सिंह, एम.के. सिंह, मीनाक्षी वर्मा, प्रदीप गुप्ता, यतीश क...