हाथरस, अक्टूबर 26 -- Hathras News: हाथरस। त्योहारी सीजन परीक्षा के चलते रविवार को शहर के मुख्य मार्गो पर सुबह व शाम में सड़कों पर वाहनों का दबाब बढ़ गया। इस कारण जाम लगा। जाम के चलते लोगों को गंतव्य की दूरी तय करने में मुशिकलों का सामना करना पड़ा। जाम को खुलवाने के लिए यातायात कर्मियों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। एक तो वैसे ही शहर की सड़कें संकरी है। अब त्योहारी सीजन में वाहनों का आवागमन बढ़ गया है। रविवार की सुबह शहर के 16 परीक्षा केंद्रों पर पीईटी परीक्षा हुई। इस दौरान शहर में नोएडा, गाजियाबाद अलीगढ आदि स्थानों से परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए आए। यह भी पढ़ें- Aligarh News: परीक्षा के बाद भीषण जाम, रेंगते रहे वाहन सुबह व शाम में परीक्षार्थियों की उमड़ी भीड़ के चलते शहर के आगरा अलीगढ मार्ग पर जाम के हालत रहे। तालाब ओवर...