हाथरस, जुलाई 3 -- Hathras News: गुरुवार को शहर के दस परीक्षा केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित कराई गई। परीक्षा के दौरान महिला परीक्षार्थी कुंडल आदि पहनकर पहुंच गई। परीक्षा केंद्रों पर महिला परीक्षार्थियों से कुंडल,चूड़ी आदि उतरवा लिए गए। इसके साथ ही हाथ में कलावा पहनकर आने वाले परीक्षार्थियों के कलावे कटवा दिए गए। शासन की ओर से पूर्व ही कुछ चीजों को प्रतिबंधित कर दिया था,लेकिन इसके बाद भी गुरुवार को परीक्षा केंद्रों पर कुछ परीक्षार्थी कलावा आदि पहनकर आए। जिन्हें केंद्र के बाहर ही कटवा दिया गया। इसके साथ ही महिला परीक्षार्थियों के कुंडल परीक्षा केंद्रों पर उतरवा दिए गए। तो वहीं जूते उतरवाकर परीक्षार्थियों की चेकिंग की गई। उसके बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। वहीं बागला इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर एक परीक्षार्थी हाथ में ...