हाथरस, अक्टूबर 11 -- गढ़ी गिरधर में पत्नी की मौत Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गढ़ी गिरधर में रविवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी में मारपीट हो गई। मारपीट में पति ने लोहे का सरिया उठाकर पत्नी के सिर में मार दिया। इससे पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के सीयल खेड़ा निवासी उत्तम पुत्र लालाराम अपनी पत्नी के साथ कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव गढ़ी गिरधर में रहता है। वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उसके चार बच्चे हैं। रविवार को उत्तम तुलसी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान उत्तम ने लोहे का सरिया उठाकर तुलसी के सिर में मार दिया। इससे तुलसी घायल होकर व...