हाथरस, अक्टूबर 14 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। पुलिस ने कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गढ़ी गिरधरा में पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति की तलाश तेज कर दी है। पुलिस आरोपी पति की तलाश में दबिश दे रही है। गांव गढ़ी गिरधरा में पिछले दिनों किसी बात को लेकर उत्तम व उसकी पत्नी तुलसी में झगड़ा हो गया था। दोनों में मारपीट हो गई थी। मारपीट में उत्तम ने लोहे का सरिया उठाकर तुलसी के सिर में मार दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पुलिस उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गई थी। जहां चिकित्सक ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाते समय तुलसी की मौत हो गई थी। इस मामले में तुलसी के पिता ने आरोपी पति के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी पति की तालश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...