हाथरस, अक्टूबर 10 -- Hathras News: सासनी । आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद 27 वर्षीय प्रसूता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने अस्पताल संचालक और आशा कार्यकर्ता पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद से अस्पताल संचालक के फरार होने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव वीरनगर निवासी अजीत की पत्नी प्रीति को प्रसव पीड़ा होने पर गांव की आशा कार्यकर्ता उसे आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राज मार्ग स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचीं। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं और विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध नहीं थे। इसके बावजूद महिला का ऑपरेशन कर दिया गया। ऑपरेशन के बाद प्रीति...