हाथरस, अक्टूबर 12 -- Hathras News: सादाबाद। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को कस्बे में मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। क्षेत्राधिकारी सादाबाद योगेन्द्र कृष्ण नारायण और नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा के नेतृत्व में निकाले गए पैदल मार्च के माध्यम से नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। रैली में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और श्रीमती रामश्री कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान छात्राओं और पुलिसकर्मियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी तरह के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़...