हाथरस, अगस्त 4 -- Hathras News: हाथरस। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका डॉ दादी प्रकाशमणि की स्मृति दिवस के उपलक्ष में संगठन द्वारा एक वृहद 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाभियान का मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुगढ़ी से शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश द्वारा दीप जलाकर किया। अभियान शुभारंभ के अवसर पर शहर के कई गणमान्य लोगों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और आशा वर्कर्स उपस्थित रही।

महाभियान का औपचारिक शुभारंभ महाअभियान का औपचारिक श्री गणेश मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वेद प्रकाश, डीआईओ डॉ एम आई आलम, ब्रज कला के अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य, प्रेम रघु पैरामेडिकल के निदेशक डॉ पीपी सिंह , बीके श...