Hathras News: नवनियुक्त जिला मंत्री का विधायक ने किया स्वागत
हाथरस, अगस्त 20 -- Hathras News: सिकंदराराऊ। भारतीय जनता पार्टी, हाथरस की नवगठित जिला कार्यकारिणी मैं जिला मंत्री का दायित्व मिलने पर सिकंदराराऊ के विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा व अगसौली मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र राजपूत , निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष ओजवीर सिंह राणा ने परमार को पटका पहनाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं । इस दौरान विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि जिला कार्यकारिणी में योगेश परमार सहित अन्य पदाधिकारियों को नियुक्त करने से सिकंदराराऊ क्षेत्र में भाजपा संगठन मजबूत होगा। नवनियुक्त जिला मंत्री योगेश परमार ने कहा कि संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण, और मेहनत से निश्चित रूप से संगठन को और नई ऊंचाई पर पहुंचाने का काम करूंगा ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.