Hathras News: नलकूप ट्रांसफार्मर गिराकर तेल और तांबे की कॉयल चोरी
हाथरस, अक्टूबर 26 -- Hathras News: सहपऊ। क्षेत्र के गांव थरौरा में अज्ञात चोरों ने एक नलकूप पर लगे विद्युत वितरण ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया। चोर ट्रांसफार्मर को पोलों से नीचे गिराकर उसमें से बिजली का तेल और तांबे की कॉयल निकालकर ले गए। नलकूप स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव थरौरा निवासी श्रीनिवास ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके नलकूप पर बिजली आपूर्ति के लिए दो पोलों पर 25 केवीए का विद्युत वितरण ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। 17 और 18 अक्टूबर की रात अज्ञात चोर ट्रांसफार्मर को पोलों से नीचे गिरा ले गए। इसके बाद चोरों ने ट्रांसफार्मर को खोलकर उसमें से बिजली का तेल औरn तांबे की कॉयल निकाल ली और मौके से फरार हो गए।घटना की जानकारी होने पर नलकूप स्वामी ने कोतवाली पहुंचकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.