हाथरस, जुलाई 23 -- Hathras News: हाथरस। शहर के इगलास अड्डा स्थित नगला तंदुला में कई सालों से जलनिकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते इलाके में अधिकांश समय जलभराव और गंदगी की भीषण समस्या बनी रहती है। ऐसे में लोगों को काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में यह समस्या और ज्यादा गंभीर हो जाती है। जिसके चलते कई-कई दिनों तक जलभराव बना रहता है। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार जलभराव को लेकर अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी आजतक समस्या का निराकरण नहीं हुआ है। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 15 में आने वाले नगला तंदुला शहर के प्रमुख इलाकों में शामिल है। इगलास अड्डा स्थित यह इलाका शहर से कई गांव को जोड़ता है, लेकिन इस इलाके में कई सालों से जलनिकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते बिना ...