हाथरस, जुलाई 17 -- Hathras News: सिकंदराराऊ। नगर पालिका परिषद सभागार में गुरुवार को बोर्ड सभासदों की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष मुहम्मद हाजी मुशीर कुरैशी ने की तथा संचालन लिपिक पवन शर्मा द्वारा किया गया। बैठक में सभी पालिका सभासदों ने भाग लेकर अपनी-अपने वार्ड की समस्याओं से अध्यक्ष को अवगत कराया। जिसको लेकर सभी सभासदों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया गया। जानकारी के अनुसार दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत नगर में होने वाले कार्यों के प्रस्ताव को लेकर बोर्ड बैठक का आयोजन अध्यक्ष तथा ईओ द्वारा किया गया था।जिसमें सभी सभासदों ने भाग लिया और अपने अपने वार्डों में विकास कार्य करने को लेकर चेयरमैन हाजी मुहम्मद मुशीर कुरैशी को प्रस्ताव सौंपे।बैठक में अधिशासी अधिकारी संदीप सक्सेना, सभासद दीक्षा भारती, आशा देवी, धर्म...