हाथरस, अक्टूबर 21 -- Hathras News: हाथरस। बुराई कितनी भी सशक्त हो लेकिन उसका अंत निश्चित है। जनपदभर में उत्साहपूर्वक विजय दशमी पर्व मनाया गया। प्रतीकात्मक रावण जलाकर भगवान राम की जय जयकार की गई। मंगलवार की सुबह मां दुर्गा की स्तुति की गई। वहीं शाम को बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया गया। देर शाम पॉलीटेक्निक मैदान में रावण दहन हुआ। इसका आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। गांव, देहात से भी लोग रावण दहन देखने के लिए पहुंचे। करीब पन्द्रह दिन की मेहनत के बाद दशानन का 65 फीट ऊंचा, 10 सिर वाला पुतला तैयार किया गया था। यह भी पढ़ें- Moradabad News: रावण दहन-- फोटो शाम को पुतले को पॉलीटेक्निक मैदान में खड़ा कर दिया गया। इसे देखकर लोग सत्य की जीत का अनुभव कर रहे थे। लोगों के चेहरे पर विजयी दशमी की चमक दिखाई दे रही थी। मैदान के आसप...