Hathras News: धानौटी में पोखर ओवरफ्लो, खेतों में भरा पानी
हाथरस, अगस्त 14 -- Hathras News: सादाबाद संवाददाता। गांव धानौटी में जुगसना रजवाहे की पटरी टूटने और लगातार हुई बारिश के चलते पोखर ओवरफ्लो हो गई। पोखर और रजवाहे का पानी आसपास के खेतों में पहुंचने से कई किसानों की फसलें जलमग्न हो गई हैं। खेतों में पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि यदि खेतों में लंबे समय तक पानी भरा रहा तो फसलें खराब हो सकती हैं। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं गांव के कई आम रास्तों पर भी पानी भर गया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार जुगसना रजवाहे की पटरी टूटने और जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दौरान हर बार जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। पानी की निकासी नहीं होने से खेतों में भी जलभराव बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.