हाथरस, अगस्त 29 -- Hathras News: हाथरस। रक्षाबंधन पर महंगाई के बाबजूद बाजारों में ग्राहक उमड़े। मिठाई, सर्राफ, कपड़ा इलेक्ट्रोनिक्स सामानों की खूब बिक्री हुई। इस दौरान जिलेभर में करीब पचास करोड़ रुपये का करोबार हुआ। अब दुकानदारों को त्योहारी सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद है। रक्षाबंधन से बाजार में नई शुरुआत हुई है। इस कारण दुकानदार भी आने वाले दिनों में अच्छा व्यापार होने की उम्मीद जता रहे हैं।

त्योहार का माहौल त्योहार को लेकर सप्ताहभर से बाजारों रौनक बनी हुई थी। गुरुवार की देर रात तक बाजारों में खरीदारी का दौर जारी रहा। शहर के रामलीला मैदान, बैनीगंज, कोमल कॉम्पलैक्स, बाजारों में ग्राहकों की कतार रही। प्रमुख बाजारों में मिठाई, कपड़ों की दुकानों पर खासी चहल पहल रही। शहर के रेस्टोरेंटों में शुक्रवार की शाम खासी भीड़ रही। शहर के व्यापारि...