Hathras News: दो सगे भाईयों ने तहसील परिसर में खुदपर उढ़ेला ज्वलनशील पदार्थ
हाथरस, सितम्बर 23 -- Hathras News: सासनी, संवाददाता। कस्बा के मोहल्ला पल्टन में चल रहे सड़क इंटरलॉकिंग के कार्य को रूकवाने की मांग को लेकर मंगलवार को दो सगे भाईयों ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ उढ़ेल लिया। इससे तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों केा हिरासत में ले लिया। मोहल्ला पल्टन निवासी रेशम सिंह और दलवीर सिंह का आरोप है कि नगर पंचायत के अधिकारी और ठेकेदार उनकी निजी जमीन पर जबरन सड़क का निर्माण करवा रहे हैं। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को लिखित शिकायत दी थी। इसके बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। मंगलवार की सुबह जब ठेकेदार दोबारा इंटरलॉकिंग कार्य कराने मौके पर पहुंचा, तो दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके बाद पीड़ित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.