हाथरस, अक्टूबर 18 -- Hathras News: हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने दादनपुर मोड के निकट से दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अजीत पुत्र राजन सिंह निवासी कुवरपुर नगला बांस थाना चन्दपा व इन्द्र कुमार पुत्र जवाहर लाल निवासी तुगलकाबाद एक्सटेन्शन थाना कालकाजी नई दिल्ली बताया। थाना हाथरस गेट प्रभारी नितिन कसाना ने बायता कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन दोनों ने मिलकर जनपद मेरठ से बाइक चोरी की थी। रविवार को वह हम दोनों बाइक बेचने के लिये निकले थे तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...