Hathras News: दो पक्षों में हुई मारपीट जानलेवा हमले का आरोप
हाथरस, सितम्बर 2 -- Hathras News: मुरसान। कस्बा मुरसान क्षेत्र के एक गांव में आपसी कहासूनी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष में दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आकाश पुत्र अशोक कुमार निवासी गाँव पदू थाना मुरसान का आरोप है कि एक सितंबर को समय करीब दोपहर 11.00 बजे गांव के चार युवकों ने एक राय होकर उसे गंदी-गंदी गालियां देते हुए बुरी तरह से मारा-पीटा तथा किसी धार दार हथियार से सिर पर वार किया। इसमें वह लहूलुहान हो गया। जब उसकी बहन खुशबू उसे बचाने आई तो उसको भी इन लोगों ने मारा-पीटा। इससे उसकी बहन ख़ुशबू के नाक पर चोट आयी है। शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने पीड़ित और उसकी बहन खुशबू को बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.