हाथरस, अक्टूबर 29 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के पंजाब होटल के निकट मंगलवार रात कुछ युवक शराब पीने के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान फायरिंग व पुलिस से अभद्रता का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को शांति भंग में पाबंद किया है। पंजाब होटल के सामने मंगलवार रात कुछ युवक शराब पी रहे थे। इसी दौरान दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि नशे में धुत युवकों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे चलाए और फायरिंग भी कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी घटना का वीडियो बनाने लगा। इस दौरान शराब के नशे में पुलिसकर्मी ...