हाथरस, अक्टूबर 3 -- Hathras News: हसायन। कोतवाली क्षेत्र के गडौला मार्ग स्थित एक बिल्डिंग मटेरियल की दुकान के सामने स्थित एक भूखंड भूमि (जमीन) पर दूसरे पक्ष के द्वारा जबरन कब्जा करने के प्रयास को लेकर दो पक्षों में जमकर वाद विवाद उत्पन्न हो गया। विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली गलौज कहासुनी हुई। सूचना पर पहुंली ने घटना के संबंध में दोनों पक्ष से अशोक कुमार पुत्र लज्जाराम और उनके चाचा बनवारीलाल पुत्र चेतराम को गिरफ्तार कर शांति भंग के तहत कार्रवाई करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के बाद सिकंदराराऊ के लिए चालान कर भेज दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि भूमि के प्रकरण को लेकर हुए वाद विवाद को लेकर दोनों पक्ष के एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर शांति भंग की कार्रवाई की गई है। ...