हाथरस, अगस्त 4 -- Hathras News: हसायन। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव हैदलपुर में बीते सोमवार की पूर्व संध्या पर डाक कांवड़ लेने के गए युवकों में विवाद हो गया। युवकों में मामूली बात को लेकर हुआ विवाद दो पक्षों में बदल गया। दोनों पक्ष के लोग के जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: हथुआ में पांच पर मारपीट की प्राथमिकीपुलिस की कार्रवाई सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस द्वारा घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकीय परीक्षण कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए कोतवाली हसायन में तहरीर दी है। ग्राम पंचायत बकायन के माजरा गांव हैदलपुर के कुछ युवक श्रावण मास में रविवार को गंगा मैय्या के गंगाघाट लहरा सोरों जी से डाक कांवड़ लेने के लिए बाइकों से सवा...