हाथरस, जुलाई 27 -- Hathras News: हाथरस। जुलाई महीने के अंतिम सप्ताह में भी मौसम के पल-पल पर मिजाज बदलने का चल रहा सिलसिला जारी है। सोमवार को भी सुबह से दोपहर तक मौसम साफ रहा और गर्मी और उमस का प्रकोप देखने को मिला। जिसके चलते लोग खासे परेशान रहे। दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदल ली। आसमान में घने बादल घिर आए। शाम को बूंदा-बांदी शुरु हो गई, इससे मौसम काफी सुहाना हो गया। इससे लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिलीं। अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। यह भी पढ़ें- Etah News: सुबह शाम आसमान में छाए बादल, दोपहर में धूप ने की बुरी हालत दिन चढ़ने क साथ धूप के तेवर भी तल्ख होते गए। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे धूप भी तेज होती गई। दोपहर में धूप और उमस की वजह से हर कोई पर...