हाथरस, अगस्त 13 -- Hathras News: हाथरस। सावन के महीने में मौसम के पल-पल रंग बदलने का चल रहा सिलसिला जारी है। बुधवार को भी सुबह से शाम तक मौसम का मिजाज बदलता हुआ दिखाई दिया। सुबह आसमान में बारिश के बादल छाए रहे तो दोपहर में गर्मी और उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। शाम को चार बजे आसमान में घने काले बादल घिर आए और बारिश का शुरु हो गई। शाम से लेकर रात तक रुक-रुककर रिमझिम बारिश जारी रही। इससे मौसम सुहाना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को सुबह से ही मौसम बिगड़ा हुआ दिखाई दिया। आसमान में घने काले बादल लदे खड़े रहे। इससे बारिश होने के आसार बने रहे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे आसमान में तने बारिश के बादल छट गए और सूर्य देव ने दर्शन दिए। दोपहर 12 बजे तो धूप के...