हाथरस, सितम्बर 3 -- Hathras News: मुरसान। कस्बा मुरसान क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की सुबह देवर अपनी भाभी को लेकर रफूचक्कर हो गया। काफी खोजबीन की जब भाभी और देवर का कोई सुराग नहीं मिला। देवर की पत्नी ने कोतवाली मुरसान में पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कस्बा मुरसान क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसके पति का उसकी भाभी से प्रेम संबंध चल रहा था। बुधवार की सुबह उसका पति अपनी भाभी को लेकर गांव से फरार हो गया। देवर और भाभी की काफी देर तक खोज भी नहीं देर शाम तक जब कोई सुराग नहीं मिला। तो देवर की पत्नी कोतवाली मुरसान में पहुंची। और उसने अपने पति और उसकी भाभी के साथ भागने की शिकायत की। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...