हाथरस, अगस्त 7 -- Hathras News: हाथरस। गुरुवार को हुई बारिश ने एक बार फिर नगर पालिका की मानसून से निपटने को लेकर की गई तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। एक घंटे की बारिश में हुई शहर के अधिकांश बड़े छोटे-नाले और नालियां ओवरफ्लो हो गए। नाले-नालियों का पानी उफन कर सड़कों पर आ गया। कई इलाकों में तो जलभराव को लेकर स्थिति काफी ज्यादा गंभीर दिखाई दी। शहर के पंजाबी मार्केट, मोहनगंज, होली वाली गली, गली कौंजड़ान, तालाब चौराह स्थित ओवरब्रिज के आगरा रोड स्थित सर्विस रोड से लगी दुकानों, चामड़ गेट से सादाबाद गेट को जाने वाले मार्ग पर स्थित दुकानों, अलीगढ़ रोड स्थित लेबर कॉलोनी और आवास विकास कॉलोनी में घरों के अंदर तक बारिश का पानी पहुंच गया। जिसके चलते लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दुकानों के अंदर पानी घुसने की वजह से दुकानदार परेशान दिखाई दि...