Hathras News: दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेंगे उपकरण,मिलेगी राहत परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों को मिलेंगे उपकरण
हाथरस, अगस्त 20 -- Hathras News: बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों को उपकरण मिलेंगे। इसके लिए शासन की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए है। खंड शिक्षा अधिकारी अपने अपने विकास खंड के विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कैम्प आयोजन की सूचना लिखित रूप में उपलब्ध करानी होगी। विशेष शिक्षक को आवंटित न्याय पंचायत के बच्चों को आवश्यकतानुसार मेजरमेंट कैम्प में परीक्षण कराने तथा चिन्हित बच्चों को डिस्ट्रीब्यूशन कैम्प में यंत्र उपलब्ध कराने का दायित्व होगा। मेजरमेंट कैम्प में परिषदीय विद्यालयों के साथ ही को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र, बाल वाटिका एवं बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित शासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों को भी प्रतिभाग कराया जाये। यह भी पढ़ें- दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण मापन कैंप होगा आयोजित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.