हाथरस, अक्टूबर 18 -- Hathras News: हाथरस, कार्यालय संवाददाता। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी सरकार के काबीना मंत्री डॉ. संजय निषाद शनिवार शाम तहसील सभागार पहुंचे। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पार्टी को मजबूत करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली में चल रहे आन्दोलन को विदेशी फंडिग मिल रही है। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को लेकर संजय निषाद ने कहा कि आंदोलन करना सभी का अधिकार है, लेकिन अराजकता फैलाना ठीक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन विदेशी ताकतों और विदेशी फंडिंग के जरिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ और उनके जैसे लो...