हाथरस, जुलाई 31 -- Hathras News: हाथरस। जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते अधिकांश लोग वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी से लोग सबसे ज्यादा पीड़ित हैं। इसके अलावा त्वचा रोग भी लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एक दिन के गुरु पूर्णिमा के अवकाश के बाद गुरुवार को खुले शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में लगभग 1800 से अधिक मरीज पहुंचे। ओपीडी में चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की कतारें लगी रहीं। जिसके चलते मरीजों को दिखाने के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ा। तब कहीं जाकर उनका नंबर आया। ऐसा ही कुछ तस्वीर पैथोलॉजी लैब, सीटी स्कैन व एक्स-रे कक्ष के बाहर दिखाई दी। जहां मरीज जांच कराने के लिए काफी देर लाइन में लगकर अपने नंबर का इंतजार करते...