हाथरस, नवम्बर 6 -- Hathras News: हाथरस। हाथरस के सिकंदराराऊ में 2 जुलाई 2024 को सत्संग के बाद हुई भगदड़ के मामले में गुरुवार की दोपहर को कोर्ट में महिला दरोगा के बयान दर्ज किए गए। इस हादसे में 121 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 150 से अधिक लोग घायल हुए थे। महिला दरोगा की गवाही के बाद जिरह हुई। उपनिरीक्षक दीक्षा गंगवार उस समय आगरा के एमएम गेट थाने में प्रशिक्षु थीं। उन्होंने कोर्ट में बताया कि भगदड़ में मारे गए 21 लोगों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए आगरा मॉर्च्युरी लाए गए थे। उनकी ड्यूटी पंचायतनामा की कार्रवाई के लिए लगाई गई थी। दीक्षा गंगवार ने महिला आरक्षी रविता चौधरी और भावना पाल के साथ मृतका मुंद्रा और तारा देवी के शवों की पहचान उनके परिजनों से कराई। यह भी पढ़ें- Aligarh News: test story इसके बाद पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की गई। उन्होंने महिला...