हाथरस, अक्टूबर 18 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। आगामी त्योहरों को ध्यान में रखते हुए सदर कोतवाली में रविवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें लोगों को त्योहारों पर शांति व्यवस्था कायम रखने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने सभी आयोजकों से मूर्ति स्थापना, पूजा-पंडाल, रामलीला मंचन एवं रावण दहन कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। आयोजकों को निर्देशित किया गया कि सभी कार्यक्रम निर्धारित नियमों एवं प्रचलित परंपराओं के अनुरूप संपन्न कराए जाएं तथा किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न की जाए। जुलूस अथवा अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने से पूर्व आवश्यक अनुमति प्राप्त करने तथा कार्यक्रम के रूट, समय एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी पुलिस एवं प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda ...