हाथरस, सितम्बर 11 -- Hathras News: सहपऊ। कोतवाली पुलिस ने गांव तकिया निवासी शबाना पत्नी आमीन खां की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पड़ोसी नदीम आए दिन शराब के नशे में गाली-गलौज करते रहते हैं। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे नदीम शराब के नशे में उसके घर के सामने आकर गाली-गलौज करने लगा। उसके पति आमीन खां ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शबाना के अनुसार मारपीट होता देखकर उसके दोनों बेटे इरफान और उस्मान भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उसका पुत्र आमिर और देवर नूरहसन भी वहां आ गए और आरोपियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं मानी। आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। घटना में आमीन खां, उनके पुत्र और देवर को चोटें आईं। मारपीट के दौर...