Hathras News: तिरंगा रैली निकालकर बच्चों ने दिया देशभक्ति का संदेश
हाथरस, अगस्त 14 -- Hathras News: सासनी। विजयगढ़ रोड स्थित यूनियन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गुरूवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत कस्बे में तिरंगा रैली निकाली। रैली का शुभारंभ कस्बा स्थित बच्चा पार्क से हुआ। विधायक अंजुला माहौर और ब्लॉक प्रमुख प्रतिभा कमल माहौर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाते हुए लोगों को राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया। तिरंगा रैली कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रैली के दौरान सड़क पर देशभक्ति का माहौल बना रहा। जगह-जगह लोगों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- पेज 4 नगर पंचायत कार्यालय से निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली निर्धारित मार्ग से होते हुए वापस विद्यालय पहुंची।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.