हाथरस, अगस्त 4 -- Hathras News: हाथरस। मंगलवार को भी पूरे दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ बना रहा। तड़के शहर में काफी देर तक कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश हुई। दिन निकलने के साथ बारिश का सिलसिला थम गया, लेकिन सुबह से शाम तक आसमान में घने काले बारिश के बादल लदे खड़े रहे। इससे पूरे दिन मौसम काफी खुशनुमा बना रहा। आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को उमसभरी गर्मी से काफी राहत मिली। अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम की स्थिति मंगलवार को तड़के से ही मौसम खराब बना रहा। तड़के पांच बजे शहर और आस-पास के इलाके में काफी देर तक कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश हुई। हालांकि, दिन निकलने के साथ ही बारिश का सिलसिला थम गया, लेकिन सुबह से ही आसमान में बारिश के घने काले बादल लदे खड़े रहे। इससे बारिश होने के पूरे आसार बने रहे।...