हाथरस, सितम्बर 23 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार पुलिस कर्मी को कोतवाली मुरसान क्षेत्र के करबन नदी के निकट सोमवार की देर शाम एक वाहन ने टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें सीएचसी मुरसान लाया गया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस कांस्टेबल सत्य प्रकाश की तैनाती कोतवाली मुरसान में है। वह किसी काम से बाइक से सोमवार की देर शाम हाथरस की तरफ जा रहे थे। रास्ते में करबन नदी के निकट एक वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Unnao News: बाइक से अनियंत्रित होकर गिरा पीआरवी पुलिसकर्मी, हालत गंभीर वाहन की टक्कर से वह बाइक सहित सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। उन्हें उपचार के...