Hathras News: डीबीटी सेवा बाधित रहने से किसानों को नहीं मिला खाद, दिनभर भटकते रहे किसान
हाथरस, जुलाई 15 -- Hathras News: सहपऊ। कस्बा सहपऊ एवं क्षेत्र की बी-पेक्स सहकारी समितियों पर सोमवार को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) प्रणाली सुचारू रूप से संचालित न होने के कारण किसानों को खाद नहीं मिल सकी। खाद लेने के लिए सुबह से समितियों पर पहुंचे किसानों को पूरे दिन इंतजार करना पड़ा, लेकिन डीबीटी मशीनें काम न करने से उन्हें बिना खाद लौटना पड़ा। किसान हरवीर सिंह, भूरी सिंह एवं प्रेमपाल ने बताया कि धान की रोपाई और अन्य खरीफ फसलों के लिए इस समय खाद की अत्यधिक आवश्यकता है। ऐसे में तकनीकी समस्या के कारण खाद वितरण ठप रहने से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सचिव हरिओम शर्मा ने बताया कि डीबीटी प्रणाली सुचारू न होने की वजह से पूरे प्रदेश में शाम करीब 6 बजे तक डीबीटी मशीन शुरू हो पाएंगी जिसके चलते दिनभर खाद का वितरण नहीं हो सका।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.