Hathras News: डायलिसिस नहीं होने से मायूस होकर लौटे मरीज
हाथरस, अक्टूबर 21 -- Hathras News: हाथरस। शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल में मंगलवार को अस्पताल की डायलिसिस यूनिट की सबमर्सिबल पंप खराब होने की वजह से मरीजों की डायलिसिस नहीं हो सकी। ऐसे में मरीज मायूस होकर वापस लौट गए। शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में शहर और जिले के अलग-अलग स्थानों से किडनी की बीमारी से पीड़ित मरीज डायलिसिस कराने के लिए आते हैं। लेकिन मंगलवार को डायलिसिस यूनिट की सबमर्सिबल पंप अचानक से खराब हो गई। जिसके चलते डायलिसिस यूनिट में पेयजल संकट की समस्या खड़ी हो गई। पानी नहीं होने की वजह से डायलिसिस यूनिट की सेवा ठप हो गईं। ऐसे में शहर और जिले के अलग-अलग स्थानों से डायलिसिस कराने के लिए पहुंचे मरीजों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों के साथ आए तीमारदार भी खासे परेशान रहे। काफी देर तक मर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.