Hathras News: ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, परिवार में छाया मातम
हाथरस, अगस्त 29 -- Hathras News: मुरसान। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के एक गांव के निकट शनिवार को ट्रैक्टर पलट और उसके नीचे दबकर मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम पसर गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे का विवरण कोतवाली मुरसान क्षेत्र के बमनई निवासी 35 वर्षीय किसान योगेंद्र कुमार पुत्र बनवारी लाल बमनई गांव में किसानी के साथ-साथ दूसरों के ट्रैक्टर चलाने का काम भी करते थे। परिजनों ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब एक बजे वह ट्रैक्टर से अपने गांव बमनई लौट रहे थे। तभी रतमान गढ़ी के पास बंबा की पटरी पर अचानक हैरो जुड़ा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और खेत की खाई में गिर गया, जिससे योगेंद्र कुमार ट्रैक्टर के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.