हाथरस, अक्टूबर 30 -- Hathras News: सिकंदराराऊ। अलीगढ रोड स्थित कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलार के समीप गुरुवार की सुबह धान लेकर अलीगढ़ जा रही किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने साइड मार दी। टक्कर से ट्रॉली पलट गई और उस पर सवार 6 किसानों मे से तीन गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी पचो के रहने वाले हैं और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर धान लादकर अलीगढ़ मंडी बेचने जा रहे थे। हादसे के चलते सड़क पर धान फैल गये उसके चलते रोड जाम हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन से ट्राली को हटवा कर रोड चालू कराया। जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे के लगभग जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली गांव बिलार के पास पहुंची इस दौरान पीछे से आ रही रोडवेज ने साइड मार दी। ट्राली पर सवार प्रशांत , सोमदत्त गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए ललित हॉस्पिटल लाय...